मानसून का पहला चक्रवाती तूफान ‘‘रेमल” का आया अपडेट, दक्षिण-पश्चिम तटवर्तीय भाग में मचा सकता है भारी तबाई 

रेमल

मानसून का पहला चक्रवाती तूफान ‘‘रेमल” का आया अपडेट, दक्षिण-पश्चिम तटवर्तीय भाग में मचा सकता है भारी तबाई 

रेमल

मानसून सीजन का पहला चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ पर आया ताजा अपडेट सामने निकल कर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में लगातार चक्रवाती परिसंचरण के असर से कल दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी  में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जो आज सुबह 13.7°N और 86.9°E के आसपास केंद्रित किया है। मौसम विभाग की मानें तो अब यह  प्रणाली उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रही है, अगले 24 घंटों में एक चक्रवाती तूफान का रुप ले सकता है 

इस चक्रवाती तूफान का नामकरण ओमन द्वारा रेमल किया गया है, फिलहाल अगले 24-48 घंटों में इस तूफान का भारतीय तटवर्तीय इलाकों पर भारी बारिश की संभावना वक्त की गई है। अगले 24 घंटों में इस प्रणाली के ट्रेक, तीव्रता और समय सीमा की स्पष्ट जानकारी मिल जाएगी। फिलहाल यह बंगल की खाड़ी के अन्दर ही घुम रहा है। धीरे-धीरे तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है।

आईएमडी के मुताबिक रविवार यानी 26 मई को बंगाल के तटीय जिलों में भारी तबाही हो सकती है। उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर में 25 और 26 मई को बारिश होगी। इस दिन 110 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *