2024 में पड़ेगी सबसे अधिक गर्मी, सूखे और हीट-वेव की मार से जिंदगी हो जाएगी त्रस्‍त; जाने पूरी रिपोर्ट

2024 में पड़ेगी सबसे अधिक गर्मी, सूखे और हीट-वेव की मार से जिंदगी हो जाएगी त्रस्‍त; जाने पूरी रिपोर्ट

2024 में पड़ेगी सबसे अधिक गर्मी
2024 में पड़ेगी सबसे अधिक गर्मी

इस वर्ष यानि 2024 में जलवायु परिवर्तन का जबरदस्त खामियाजा सभी को भुगतना पड़ सकता है। साल 2023 की तुलना में 2024 में गर्मी का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। ग्रीष्म ऋतु में भारत के अधिकांश भागों में तापमान सामान्य से भी अधिक रहेगा। पश्चिमी भारत के क्षेत्रों में अधिक गर्मी के साथ गर्म वेव (लूं) का भी सामना करना पड़ेगा। अप्रैल महीने के अन्त तक एल-नीनो के शक्तिशाली रहने की वजह से भीषण हीट-वेव से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहेगा।

गर्मी में खेती भी होगी प्रभावित

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि साल 2023 की तुलना में 2024 में गर्मी बढ़ने के साथ तापमान में बदलाव होगा, इसका सिधा प्रभाव मानव और अन्य जीवों पर पड़ेगा। और खेती का कार्य प्रभावित होगा। इससे खाद्य उत्पादन में कमी की समस्या भी हो सकती है। जलवायु परिवर्तन एवं एलनीनो के प्रभाव से यह समस्या उत्पन्न होने की आशंका डब्ल्यूएमओ ने प्रकट की है।

भारतीय के इन क्षेत्रों में हीट वेब अर्थात ग्रीष्म प्रवाह होता है, वहां इसका सर्वाधिक प्रभाव देखा जाएगा। पूर्वी भारत, दक्षिण भारत और पश्चिमी भारत के राज्यों  में ग्रीष्म के साथ हीट वेव का प्रवाह होगा है, ऐसे इन क्षेत्रों में भी अगले वर्ष तापमान अधिक रहने के साथ भीषण गर्मी पड़ेगी और जंगलों में आग लगने की घटना में इजाफा होने की सम्भावना अधिक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top