Jalore में ‘सहकार से समृद्धि’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन, सहकारी समितियों को सुदृढ़ बनाने की अपील

Jalore
Jalore

Jalore News | जालौर के बापू नगर कॉलोनी जालौर स्थित केन्द्रीय सहकारी बैंक में बधुवार को सहकारी शिक्षा प्रबंधन संस्थान जयपुर द्वारा “सहकार से समृध्दि” विषय एक कार्यशाला आयोजित हुई।

Jalore

सहकारी शिक्षा प्रबंधन संस्थान जयपुर के प्रोफेसर डॉ राम आचार्य ने जिले में संचालित समिति के व्यवस्थापकों और संचालन मंडल सदस्यों को भारत सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार के संबंधित वार्तालाप किया गया।

भारत सरकार द्वारा नव गठित बहुराज्यी सहकारी समितियों, राष्ट्रीय निर्यात लिमिटेड, बीज निगम और जैविक सहकारी समिति निगम के सदस्य बनने के लिए विशेष प्रयास किया जाए, ताकि लोगों को फायदा मिल सके।

इस की कार्यशाला में केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक नारायण सिंह चारण, उप रजिस्ट्रार सुनील वीरभान व अतिरिक्त अधिशसी अधिकारी सुभाषचन्द्र जीनगर ने भी संबोधित करते हुए सहकारी समितियों को सहकारी ढांचे के सुदृढ़ीकरण करने के लिए आगे होकर कार्य करने की आवश्यकता बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *