मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 | Mukhyamantri Mahila Samman Yojana In Hindi 

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 मार्च 2024 को दिल्ली में रहने वाली सभी महिलाओं के लिए इस वर्ष नई मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की। दिल्ली के वित्त मंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए इस योजना का बजट का भी आवंटन किया था। इस योजना के तहत दिल्ली केन्द्र शासित प्रदेश में रहने वाली 18 वर्ष की प्रत्येक महिला को प्रति माह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना उद्देश्य क्या (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Purpose)

दिल्ली केन्द्र शासित प्रदेश के वर्तमान आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस “महिला सम्मान योजना” को शुरू करने के पीछे कई उद्देश्य हैं। इन माता, बहिनों को आर्थिक सहायता पहुंचाना, जो अपने पैसे से खुद का जरुरी सामान बाजार से खरीद सकें। 

  • मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिला को आर्थिक रूप से  सशक्त बनाना है।
  • पहले से ही हर महिला अपनी जरूरतों के लिए लगभग हमेशा दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • महिलाओं को कुछ सहायता देना जिसे वह अपना सामान खरीद सकें।
  • इस योजना से घरेलू खर्चों को पूरा करने में मदद के लिए भी यह योजना शुरू की गई है।

कौन होगी इस मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लाभार्थी  

इस मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो आर्थिक रूप से पिछड़ी हुई है। और वे महिलाएं जो मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों की महिला है, उनके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वित्तीय सहायता पहुंचाना के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना से उन पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगी। जिसमे वह अपना और अपने बच्चों का पालन पोषण आसानी से कर सकें। 

नोट:- जो महिलाएं सरकारी नौकरी कर रही है उसे इस योजना का  तहत कोई लाभ नहीं मिलेगा, यहां तक कि जो महिलाएं टैक्स भरती हैं उन्हें भी इस योजना के तहत कोई लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत केवल मध्यम वर्ग और गरीब परिवार की महिलाओं को ही लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पात्रता मानदंड |

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन करने के लिए सरकार ने कुछ मापदंड निर्धारित किए है, इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ पात्रता आवश्यकताएँ हैं।

  • योजना के लिए आवेदन करने के लिए महिला आवेदक को दिल्ली की स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला आवेदक की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक को फिलहाल किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं लेना चाहिए।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक के पास वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पता प्रमाण, आयु प्रमाण, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • जो आवेदक सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं वे भी इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें 

अभी तक सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के ऑनलाइन आवेदन शुरू नहीं किए है। केवल सरकार ने 4 मार्च 2024 को इस मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी, केवल सरकार बहुत जल्द शुरू यह योजना के आन-लाइन आवेदन मांगे सकती है। इसलिए समय-समय पर उसकी जानकारी लेते रहे।

यदि आप इस योजना की अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की  आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पुरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं , इसका सीधा लिंक नीचे दिया गया है। 

महिला सम्मान योजना2024
offical website click
spot_img

More like this

Free Sauchalay Yojana 2024

Free Sauchalay Yojana 2024: शौचालय बनवाने के लिए सरकार...

Free Sauchalay Yojana 2024:- केन्द्र सरकार द्वारा भारत स्वच्छ मिशन के तहत हर घर फ्री शौचालय योजना...
राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना

राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना 2024: बेटियों को मिलेगा 2...

Rajasthan Lado Protsahan Yojana:- राजस्थान सरकार ने बेटियों के उज्जवल भविष्य और उनके कल्याण के लिए 'राजस्थान...
Rajasthan Tarbandi Yojana

Rajasthan Tarbandi Yojana Apply online Form 2024: राजस्थान तारबंदी...

Rajasthan Tarbandi Yojana Rajasthan Tarbandi Yojana:- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की...