Skip to content

जालोर में एक दिन स्कूल रहेंगे बंद, कलक्टर ने किया अवकाश घोषित, भारी बारिश का दिखा असर

Uammed Choudhary
School closed for a day in Jalore

जालोर में एक दिन स्कूल रहेंगे बंद

राज्य भर में हो रही लगातार भारी बारिश और मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी को मध्यनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जालोर जिले 25 अगस्त यानी सोमवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एक दिन का अवकाश रहेगा।

राजधानी जयपुर में समेत एक दर्जन से अधिक जिलों में मौसम विभाग के पूर्व चेतावनी के कारण विद्यालयों में अवकाश की घोषणा जिला प्रशासन ने कर दी है। जिसमें भारी वर्षा की चेतावनी एवं लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए दिनांक 25.08.2025 को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित :*

  1. बूंदी
  2. जयपुर
  3. नागौर
  4. भीलवाड़ा
  5. दौसा
  6. डीडवाना – कुचामन
  7. बहरोड़
  8. सीकर
  9. अजमेर
  10. सिरोही
  11. चितौड़गढ़
  12. उदयपुर
  13. टोंक
  14. खैरथल तिजारा
  15. अलवर
  16. डूंगरपुर
  17. सवाईमाधोपुर
  18. कोटपुतली बहरोड
  19. बांसवाड़ा
  20. जालोर
    जिले में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में पानी भर गया है।