नई शिक्षा नीति के तहत CBSE Board कक्षा 6 का ब्रिज कोर्स किया जारी

CBSE Board
CBSE Board

CBSE Board कक्षा 6 का ब्रिज कोर्स

नई शिक्षा नीति : सीबीएसई बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यालय की शिक्षा की नई रूपरेखा पेश की है। इस शिक्षा नीति के तहत कक्षा 6 के लिए ब्रिज कोर्स और कक्षा 3 के लिए फाउंडेशन कोर्स शुरू करने का निर्देश किया जारी।

CBSE Board कक्षा 6 का ब्रिज कोर्स
CBSE Board

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा विद्यालयी शिक्षा 2023 से संबंधित पाठ्यक्रम जारी किया है, नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 6 के लिए ब्रिज कोर्स और कक्षा तीन के फाउंडेशन कोर्स की जानकारी दी गई है। 

एनसीईआरटी द्वारा जारी कक्षा 6 के ब्रिज कोर्स को लेकर सीबीएसई ने कुछ लिंक जारी किए हैं, वहां से अभिभावक, शिक्षक और छात्र पाठ्यपुस्तकों की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने विद्यालयी शिक्षा के लिए एनसीएफ-एसई के अनुसार कक्षा तीन की पाठ्यपुस्तक हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, गणित के साथ-साथ कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और हमारे आसपास की दुनिया नामक पुस्तकों को अंतिम रूप दिया है।

कक्षा 6 के लिए ब्रिज कोर्स और कक्षा 3 के लिए दो सप्ताह का आधारभूत कार्यक्रम शामिल किया है। बोर्ड ने कहा है कि कक्षा 6 के लिए एनसीईआरटी की वेबसाइट से संबंधित पीडीएफ विषय के अनुसार प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 6 के लिए ब्रिज कोर्स के दिशा-निर्देश जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *