जालोर में 29 जनवरी को रोजगार मेला: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 30 हजार तक मिलेगी सैलरी

जालोर में 29 जनवरी को रोजगार मेला

जालोर में 29 जनवरी को रोजगार मेला

जालोर में 29 जनवरी को रोजगार मेला

Jalore Rajasthan Rozgar Mela 2025 News: जालोर जिले बेरोजगार युवाओं के अच्छी खबर निकल कर आ रही है। 29 जनवरी को जिला मुख्यालय के राजेन्द्र नगर स्थित क्लब में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन रखा गया है। इस मेले में कई निजी कंपनियां भाग ले रही है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना इनकी प्राथमिकता रहेगी। युवाओं को उनकी दक्षता के आधार पर चयन किया जाएगा। इस मेले चयनित सभी युवाओं को कंपनियों की ओर से 10 हजार से 30 हज़ार की मासिक सैलरी दी जाएगी।

जालोर शिक्षित बेरोजगार युवाओं के यह सकारात्मक खबर है। जालोर जिला रोजगार कार्यालय के एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस मेले का आयोजन 29 जनवरी 2025 को जिले राजेन्द्र नगर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।इस मेले का प्रमुख उद्देश्य अधिक से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। इसमें अनेक नीजी कंपनियां भी हिस्से दार है।

युवाओं को 30 हजार तक दी जाएगी सैलरी

इस बेरोजगार मेले में युवाओं इन पोस्ट पर मिल सकती है, नौकरी जिसमें सिक्योरिटी गार्ड, कम्प्यूटर ऑपरेटर, आईटीआई, सेल्स मैनेजर और बीमा क्षेत्र जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जो भी निजी कंपनी अपने मानक के अनुरूप चयन करेंगे। इस में नौकरी पाने वाले शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मासिक 10 हजार से 30 हज़ार तक की सैलेरी मिलेगी। इसके अलावा, शिविर में बेरोजगार युवाओं को राज्य सरकार और विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. इन योजनाओं में रोजगार, स्वरोजगार, और प्रशिक्षण संबंधित लाभकारी प्रोग्राम शामिल है. उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, अनुभव के दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शिविर में भाग ले सकते हैं. यह शिविर युवाओं के लिए रोजगार पाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *