जालोर महोत्सव 2025: 15 फरवरी से होगा ढ़ोल धमाको के साथ आगाज

जालोर महोत्सव 2025 Jalore mohatsaw 2025

जालोर महोत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन और जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में 15 फरवरी से 17 फरवरी तक तीन दिवसीय जालोर महोत्सव का आगाज ढ़ोल धमाके के साथ शुरू होगा। पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन जालोर एवं जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान होने होने वाले इस महोत्सव के विभिन्न सांस्कृतिक एवं लौकिक कार्यक्रम तथा खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी जालोर महोत्सव की वेवसाइट पर अपना आवेदन कर सकता है।

जालोर महोत्सव 2025

जालोर महोत्सव 2025 क्यों मनाया जाता है –
जालोर महोत्सव, जालोर विकास समिति के प्रवक्ता के अनुसार जालोर महोत्सव 2025 मनाने का प्रमुख लक्ष्य/उद्देश्य जिले की विरासत, संस्कृति, इतिहास और रीति-रिवाजों को संरक्षित करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान स्थापित करना है।

जालोर महोत्सव 2025 के प्रमुख आकर्षण एवं आयोजित कार्यक्रमः

जालोर महोत्सव 2025 में इस वर्ष राजस्थान पर्यटन विभाग के विभिन्न संचालित झांकियाँ, जालोर के महसूर स्थानीय उत्पाद, व्यंजन व फूड कोर्ट, और स्थानीय हस्तशिल्प कला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता, नाटक, वेशभूषा आदि विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाऐगे।

जालोर महोत्सव 2025 कब है और इसके आयोजनकर्त्ता कौन है ?

जालोर महोत्सव 2025 इस बार 15 फरवरी से 17 फरवरी तक 3 दिवसीय महोत्सव 2025 का आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन जालोर एवं जालोर विकास समिति मिलकर जालोर जिला मुख्यालय, आहोर, सायला, भीनमाल, रानीवाडा, जसवंतपुरा, चितलवाना, बागोड़ा, मालवाडा, बागरा, मांडवला, और सांचोर में किया जाएगा ।

Leave a Comment