Skip to content

Jalore mahotsav 2025: तैयारियां जोरों पर,पहली बैठक संपन्न

Uammed Choudhary
Jalore mohatsav 2025

जालौरः Jalore mahotsav 2025 की तैयारियों को लेकर पहली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महोत्सव की योजना और प्रबंधन पर विशेष चर्चा की गई। इस वर्ष महोत्सव की मोनिटरिंग के लिए एक विशेष समिति गठित की जाएगी, जो आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने और लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने का कार्य करेगी।

Jalore mohatsav 2025
Jalore mohatsav 2025

Jalore mohotsav 2025 की पहली बैठक संपन्न

पिछले वर्ष जालौर महोत्सव में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में लोग शामिल हुए थे। इस बार उम्मीद की जा रही है कि यह संख्या और भी अधिक होगी। महोत्सव को और भव्य बनाने के लिए कई नए आकर्षण जोड़े गए हैं।

करड़ा गांव में होगा एक दिवसीय कार्यक्रम

जालौर महोत्सव के अंतर्गत करड़ा गांव में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को खासतौर पर डिजाइन किया गया है।

शोभायात्रा को लेकर विचार-विमर्श

बैठक में जालौर महोत्सव की शोभायात्रा को लेकर भी गहन चर्चा हुई। शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए नई योजनाओं पर विचार किया गया है। आयोजन समिति के अनुसार, शोभायात्रा में स्थानीय और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा।

उड़िया टीम प्रस्तुत करेगी डांस

इस वर्ष जालौर महोत्सव में ओडिशा से एक विशेष डांस टीम भी शामिल होगी। यह टीम अपने सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शन के जरिए महोत्सव में चार चांद लगाएगी। यह प्रस्तुति न केवल सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेगी, बल्कि दर्शकों को ओडिशा की संस्कृति से भी परिचित कराएगी।

जालौर महोत्सव से सभी कार्यक्रम यहां देखें:- जालोर महोत्सव कार्यक्रम

जालौर महोत्सव 2025 एक ऐसा आयोजन होगा, जो कला, संस्कृति और परंपराओं को एक साथ लाएगा। सभी कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, और उम्मीद की जा रही है कि यह महोत्सव क्षेत्र के लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बनेगा।