पारा लुढ़का ठंड ने मचाई धूजणी, पश्चिम विक्षोभ सक्रिय कोहरा-शीतलहर का कहर जारी

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अचानक पारा लुढ़क गया है। मौसम विभाग जयपुर से प्राप्त सुचना के आधार पर राज्य के कई हिस्सों में सर्दी भयंकर पड़ रही है। राज्य के जयपुर, भरतपुर, सीकर, माउंट आबू, गंगानगर, धौलपुर, जोधपुर आदि शहरों मे अगले 5-6 दिनों तक और भी ठंड के साथ शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

पारा लुढ़का

शीतलहर का बरसा कहर
आपको बता दें कि पुरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही तेज गति की ठंड हवा चलने के आसार हैं। उत्तरी भाग में ज्यादा बर्फ बारी होने के कारण भी राजस्थान में भी शीतलहर का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

राजस्थान के अनेक भागों में शीतलहर का दौर चल रहा है। पश्चिम विक्षोभ ने ओर बढाई चिंता। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक विक्षोभ का असर राज्य भर में प्रभावी रहेगा। राज्य के कुछ भागों में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ने का असर दिखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य का सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इन स्थानों पर पारा 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज

वहीं इस बीच मौसम विभाग ने आसमान के लगातार बादल छाए रहने की संभावना जताई है। राजस्थान समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में खासकर उत्तर भारत में ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही राजस्थान में फतेहपुर सीकरी में आज पारा 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top